कौन होगी IPL 2025 प्लेऑफ की आखिरी टीम? मुंबई और दिल्ली के बीच कांटे की टक्कर

By Kusum | May 20, 2025

आईपीएल 2025 में एकमात्र उपलब्ध प्लेऑफ स्थान के लिए चुनौती पेश कर रही मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी तो दोनों की नजरें इस मुकाबले को जीतकर अपना दावा मजबूत करने पर टिकी होंगी। मुंबई का पलड़ा हालांकि भारी नजर आ रहा है। टीम ने बेहद खराब शुरुआत के बाद टू्र्नामेंट में शानदार कमबैक किया है। वहीं वह पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। दिल्ली की शुरुआत बेहतरीन रही लेकिन वह इसे कायम नहीं रख पाई और अपने पिछले 6 मैच में सिर्फ एक में जीत दर्ज कर पाई है। 


सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपर जाएंट्स की हार के साथ टीम की प्लेऑफ की रेस खत्म हो गई है। जिससे अब मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली के बीच होगा। 


गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और आरसीबी ने पहले ही नॉकआउट में जगह पक्की कर ली है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दोनों के पास प्लेऑफ में जगह बनाने  का मौका है लेकिन वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान टीम प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। मुंबई की जीत से उनके 16 अंक हो जाएंगे और टीम अक्षर पटेल की अगुवाई वाली टीम की पहुंच से बाहर हो जाएगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को आगे बढ़ने के लिए बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने होंगे। दोनों टीमों को अपने आखिरी मुकाबले पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने हैं। मुंबई की फॉर्म और गहराई उनके पक्ष में है। टीम को हालांकि, लगभग दो हफ्ते पहले जीटी के खिलाफ करीबी मैच में हार झेलनी पड़ी। 


वहीं जीत के साथ मुंबई की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी लेकिन हार की स्थिति में उनका भाग्य 24 मई को दिल्ली बनाम पंजाब मुकाबले के नतीजे पर निर्भर करेगा।

प्रमुख खबरें

Delhi AQI: दिल्ली में फिर लौटा स्मॉग, वायु गुणवत्ता दोबारा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची; 355 AQI दर्ज

T20 International Cricket में दीप्ति शर्मा संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं

IND W vs SL W : रेणुका और दीप्ति के बाद शेफाली भी चमकीं, भारत ने श्रीलंका को हराकर श्रृंखला जीती

Indigo Probe: इंडिगो उड़ान संकट की जांच करने वाली समिति ने DGCA को रिपोर्ट सौंपी