पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने आस्ट्रेलिया के नकारात्मक रवैये पर उठाये सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2021

मेलबर्न। पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भारत की अपेक्षाकृत कमजोर टीम के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में हार के लिये आस्ट्रेलिया के ‘नकारात्मक’ रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि मेजबान टीम को जीत के लिये आक्रामकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए था लेकिन इसके बजाय लग रहा था कि उसे हार का डर सता रहा है। क्लार्क हालांकि इस घरेलू श्रृंखला में आस्ट्रेलिया की हार का दोष कप्तान टिम पेन को नहीं देते। कई खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान रहे भारत ने मंगलवार को चौथा और अंतिम टेस्ट तीन विकेट से जीतकर श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की और बोर्डर-गावस्कर ट्राफी बरकरार रखी।

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली