घर से काम कर सकेंगे Microsoft के कर्मचारी, क्या सैलरी पर पड़ेगा असर?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2020

ह्यूस्टन।अमेरिका के सिएटल स्थित दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी ‘घर से काम’ नीति का विस्तार करने और कुछ कर्मचारियों के लिए इसे स्थायी बनाने का निर्णय लिया है। कंपनी ने नया ‘‘वृहद कार्यस्थल’’ दिशानिर्देश जारी किया है जिसमें एक खाका पेश किया गया है किस प्रकार कर्मचारी विभिन्न जगहों पर रहते हुए अधिक लचीले तरीके से कामकाज कर सकते हैं और यहां तक कि वे देश में किसी अन्य स्थान पर भी जा सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि वह महामारी के दौरान बदलती जरूरतों को समायोजित करने के लिए काम करती रहेगी। माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों को उनके कामकाजी सप्ताह के 50 प्रतिशत से कम समय के लिए घर से स्वतंत्र रूप से काम करने की अनुमति देगा। इसके साथ ही प्रबंधक दूरस्थ इलाकों से स्थायी रूप से काम करने को मंजूरी दे सकेंगे।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत