भारत में तीन अरब डॉलर का निवेश करेगी माइक्रोसॉफ्ट, एक करोड़ लोगों को देगी एआई का प्रशिक्षण: Nadella

By Prabhasakshi News Desk | Jan 07, 2025

बेंगलुरु । सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में क्लाउड तथा कृत्रिम मेधा (एआई) बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए तीन अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है। इसके अलावा कंपनी 2030 तक देश में एक करोड़ लोगों को एआई का प्रशिक्षण भी प्रदान करेगी। माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने मंगलवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि भारत में जबर्दस्त तेजी है, जहां लोग कृत्रिम मेधा के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रहे हैं।

नडेला ने कहा, ‘‘ इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि देश की प्रतिभाएं निरंतर आगे बढ़ती रहें और प्रौद्योगिकी के अपार अवसरों तथा संभावनाओं का लाभ उठा सकें। इसलिए हम आज अपनी प्रतिबद्धता की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं। हम 2030 तक एक करोड़ लोगों को एआई का प्रशिक्षण भी देंगे।

प्रमुख खबरें

योगी जी, हमें माफ कर दो अब कोई गुनाह नहीं करेंगे..., Ghaziabad में 150 अपराधियों ने Crime छोड़ने की ली शपथ, Video

Karnataka में Congress से मुस्लिम समाज की मांग, हमारे Vote से जीते, 5 Cabinet मंत्री बनाओ

UNSC की पावर टेबल से Pakistan बाहर, 5 नए देशों की एंट्री, जानें पूरी List

Operation Sheruwali के तहत Rajouri के जंगलों में सेना का सबसे बड़ा ऑपरेशन और गहराया, LoC पर घिर गए आतंकी!