पुराने पेंशन के मुद्दे पर बीच का रास्ता निकालना होगा : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2022

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सरकारी कर्मचारियों का पुराना पेंशन बहाल करने के मुद्दे पर बीच का रास्ता निकालने की वकालत की है। प्रियंका ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में पुराना पेंशन बहाल करने की कर्मचारियों की पुरानी मांग पर पार्टी का रूख पूछे जाने पर कहा, पुराने पेंशन पर हमने बहुत चर्चा की है। हमें लगता है कि इसपर बीच का रास्ता निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार को पेंशन में अपना योगदान बढ़ाना चाहिए। गौरतलब है कि सरकारी कर्मचारी अरसे से पुराना पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे है।

प्रमुख खबरें

PM मोदी का 3 देशों का दौरा खत्म, बोले- रिश्ते गहरे और Partnership मजबूत हुई

कल है Ravi Pradosh Vrat, इस Special पूजा विधि से करें Lord Shiva का अभिषेक, मिलेगा अक्षय पुण्य

Sidharth Shukla पर पुराने बयान को लेकर घिरीं Shilpa Shinde, Social Media पर यूजर्स ने उठाए गंभीर सवाल

Hyderabad बनेगा देश का High-Speed Train Hub, 3 Bullet Train कॉरिडोर से बदलेगी तस्वीर