जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकवादियों ने बिहार के प्रवासी मजूदर की हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2022

श्रीनगर, 13 अगस्त । जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आतंकवादियों ने बिहार के एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी, जो लक्षित हत्या का नवीनतम मामला है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमला बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि के करीब बांदीपोरा के सोदनारा सुंबल में हुआ। मृतक की पहचान बिहार के मधेपुरा जिला निवासी मोहम्मद अमरेज के तौर पर की गई है जिसकी उम्र करीब 20 साल थी। खुद को अमरेज का भाई बता रहे मोहम्मद तमहीद ने बताया कि वे सो रहे थे तभी मध्यरात्रि के करीब 12 बजकर 20 मिनट पर उन्होंने गोलियां चलने की आवाज सुनी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं प्रवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज की बांदीपुरा जिले के सोदनारा इलाके में हुई हत्या की कड़ी निंदा करता हूं। बेगुनाहों की हत्या कोई बहादुरी नहीं है, बल्कि पूरी तरह से कायराना हमला है, जिसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिये। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ है। ’’ अमरेज चौथा प्रवासी है, जिसकी इस साल कश्मीर में लक्षित हत्या की गई है। इस साल आतंकवादियों द्वारा अबतक 14 आम नागरिकों और छह सुरक्षाबलों की लक्षित हत्या की गई है। जनवरी में एक पुलिस कर्मी की अनंतनाग में लक्षित हत्या की गई थी। फरवरी में ऐसी कोई घटना नहीं हुई।

वहीं, मार्च में सबसे अधिक सात ऐसी हत्याएं हुई जिनमें पांच आम लोग और एक सीआरपीएफ का जवान शामिल है जो छुट्टी पर आया शोपियां आया था जबकि विशेष पुलिस अधिकारी (एसपओ) की बडगाम में हत्या कर दी गई थी। इस हमले में एसपीओ के भाई की भी मौत हो गई थी। अप्रैल महीने में एक सरपंच सहित दो गैर सैनिकों की हत्या की गई थी। वहीं मई महीने में आतंकवादियों ने पांच लोगों की लक्षित हत्या की जिनमें दो पुलिस कर्मी और तीन आम नागरिक थे। मई में आतंकवादियों द्वारा गए मारे गए आम नागरिकों में कश्मीरी पंडितों के लिए प्रधानमंत्री के विशेष पैकेज के तहत भर्ती सरकारी कर्मचारी राहुल भट, टीवी एंकर अमरीन भट और शिक्षिका रजनी बाला शामिल थीं। जून महीने में एक प्रवासी बैंक प्रबंधक और एक प्रवासी मजदूर की आतंकवादियों ने हत्या कर दी जबकि एक पुलिस उपनिरीक्षक भी आतंकवादियों के हमले में मारे गए। अगस्त महीने में भी आतंकवादियों द्वारा अबतक दो गैर कश्मीरी मजदूरों की हत्या की जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस