By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2020
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 232 नए मामले;कुल संख्या 2,916 हुई, अब तक 187 की मौत
इसे भी पढ़ें: बंगाल में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए राज्यपाल क्यों कर रहे केंद्रीय बलों की मांग
इस बीच, शिवसेना नेता संजय राउत ने कुलकर्णी को जमानत देने के अदालत के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बांद्रा में कामगारों के जमा होने के मामले में पत्रकार को गिरफ्तार किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। राउत ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि सरकार और मीडिया दोनों लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा, दोनों पक्षों को इस बात को लेकर सतर्क रहना चाहिये कि ऐसी घटना दोबारा न हो। पत्रकार राहुल कुलकर्णी को जमानत मिलने पर मुझे खुशी हुई। पुलिस को उन आरोपों की सच्चाई का पता लगाना चाहिये जिनके तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया। राउत शिवसेना के मुखपत्र सामना के कार्यकारी संपादक भी हैं। उन्होंने कहा ‘‘मैं यह बातें एक नेता के तौर पर नहीं बल्कि पत्रकार की हैसियत से कह रहा हूं।’’ उन्होंने कहा कि इस समस्या के लिये रेलवे भी जिम्मेदार है।