सिंगापुर में प्रवासी कामगारों ने दीपावली का त्योहार मनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2025

भारत से आए प्रवासी कामगारों समेत 500 से अधिक लोगों ने सिंगापुर में हर्षोल्लास के दीपावली का त्योहार मनाया। कार्यक्रम के दौरान कुछ श्रमिकों ने अपने परिवारों के लिए शुभकामना संदेश लिखे, जिन्हें बाद में उनके घर भेजा जाएगा।

कार्यक्रम में शामिल हुए श्रम मामलों के राज्य मंत्री दिनेश वासु दास ने कहा कि वर्ष 2025 सिंगापुर की स्वतंत्रता के 60 वर्ष पूरे होने के कारण विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि प्रवासी समुदाय को दीपावली समारोह में आमंत्रित करने का मकसद उनके योगदान के लिए सिंगापुर की ओर से कृतज्ञता प्रकट करना है।

उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि घर से दूर रहना आसान नहीं होता... इसलिए हम यहां आए हैं, एक साथ त्योहार मनाने के लिए और यह बताने के लिए कि भले ही आप अपने घर से दूर हों, लेकिन सिंगापुर में आप अकेले नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में