नुपुर शर्मा के बयान के खिलाफ प्रदर्शन करना प्रवासियों को पड़ा भारी, कुवैत सरकार डिपोर्ट कर भेजेगी भारत

By अभिनय आकाश | Jun 13, 2022

कुवैत सरकार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले प्रवासियों को गिरफ्तार करेगी और उन्हें वापस डिपोट किया जाएगा। प्रवासियों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का आरोप है जिसकी अनुमति कुवैत में प्रवासियों को नहीं है। समाचार आउटलेट अरब टाइम्स की तरफ से इस घटना की सूचना दी गई। कुवैत गैर-कुवैतियों को धरना या प्रदर्शन आयोजित करने से रोकता है।

इसे भी पढ़ें: नुपूर शर्मा की टिप्पणी से उठा विवाद देश को कई प्रकार के सबक दे रहा है

अरब टाइम्स द्वारा साझा किए गए वीडियो में एक भारी-भरकम व्यक्ति को नारे लगाते हुए और दूसरों से ऐसा करने का आग्रह करते हुए, पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणियों के लिए न्याय की मांग करते हुए दिखाया गया है। आदमी की पहचान अज्ञात बनी हुई है, लेकिन फहील में सड़क के किनारे पर, जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, दो दर्जन से अधिक लोगों की भीड़ थी। 

प्रमुख खबरें

डरावने लुक के बाद मिलता है तुरंत ग्लो, Shenaz Treasury ने बताया Vampire Facial का सच

Rahul Gandhi को BJP की चुनौती: JPSC Scam पर ट्वीट नहीं, CM हाउस के बाहर धरना दो

फिल्मों के लिए शादी कुर्बान... जब Trisha Krishnan ने सगाई तोड़कर चुना था अपना करियर

गौरव गोगोई का Amit Shah पर हमला: कुंभकर्ण जैसी नींद में थे Home Minister, संसद से नदारद रहे