उड़ता तीर ले लिया... Salman Khan के समर्थन में उतरे Mika Singh, लोगों ने सिंगर का ऐसे उड़ाया मजाक

By एकता | Oct 22, 2024

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से अभिनेता सलमान खान सुरक्षा के घेरे में हैं। दरअसल, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अभिनेता को जान से मारने की धमकी दी है। ऐसी धमकियां भाईजान को पहले भी मिल चुकी हैं, इसलिए मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। सलमान को बार-बार मिल रही धमकियों से उनके परिवार वाले, दोस्त और फैंस परेशान हैं। इन सब के बीच गायक मीका सिंह ने आगे आकर सलमान को खुला समर्थन दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसे भी पढ़ें: Kushal Tandon का कबूलनामा, को-स्टार Shivangi Joshi के साथ रिश्ते में हैं, बताया शादी को लेकर क्या है प्लान

मीका द्वारा सलमान खान को दिए इस समर्थन के बाद अब दर्शक उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। इसके अलावा कई लोग गायक के मजे लेते दिख रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग मीका के मजे लेते दिख रहे हैं। एक व्यक्ति ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अपने पैर में कुल्हाड़ी मारना इसको बोलते हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'सॉरी.. RIP... मीका भाई।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'विनाश काल विपरीत बुद्धि।' एक अन्य ने कहा, 'उड़ता तीर ले लिया।'

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच