Mike Vrabel-Dianna Russini का पुराना Interview वायरल, करीबी रिश्तों पर फिर छिड़ी बहस

By Ankit Jaiswal | May 28, 2026

अमेरिकी फुटबॉल जगत में इन दिनों माइक व्रेबल और डायना रसिनी को लेकर विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ हैं। सोशल मीडिया और खेल पत्रकारिता जगत में इस मामले को लेकर बहस तेज हो गई हैं। हाल ही में पॉडकास्ट होस्ट टोनी फार्मर ने साल 2021 के एक पुराने साक्षात्कार का जिक्र करते हुए नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

टोनी फार्मर ने दावा किया कि उस दौरान महामारी के कारण खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों तक पहुंच बनाना काफी मुश्किल था, लेकिन डायना रसिनी को माइक व्रेबल तक खास पहुंच मिली हुई थी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या खेल चैनल ईएसपीएन को इस करीबी संबंध की जानकारी पहले से थी।

मौजूद जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत अप्रैल 2026 में हुई थी, जब एक विदेशी समाचार पोर्टल ने एरिजोना के एक रिसॉर्ट में माइक व्रेबल और डायना रसिनी की तस्वीरें प्रकाशित की थीं। इसके बाद साल 2020 की कुछ पुरानी तस्वीरें भी सामने आईं, जिनमें दोनों न्यूयॉर्क शहर के एक बार में साथ नजर आए थे।

गौरतलब है कि उस समय दोनों शादीशुदा थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर रिश्तों को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि माइक व्रेबल और डायना रसिनी दोनों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया हैं।

माइक व्रेबल ने हाल ही में एक प्रेस वार्ता के दौरान इस पूरे विवाद को “ध्यान भटकाने वाला मुद्दा” बताया। उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान फिलहाल टीम की तैयारियों और खिलाड़ियों पर हैं। इसी दौरान उन्होंने अपनी पत्नी जेन व्रेबल और दोनों बेटों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनका परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

वहीं डायना रसिनी ने भी बयान जारी कर कहा कि तस्वीरों को गलत तरीके से पेश किया गया हैं और बिना पूरे तथ्यों के अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला वास्तविकता से अलग दिशा में ले जाया गया है।

बता दें कि इस विवाद के बाद खेल मीडिया संस्था “द एथलेटिक” ने भी आंतरिक जांच शुरू की थी। बाद में डायना रसिनी ने संस्था से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि अब तक किसी भी जांच में रिश्तों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश