कर्नाटक के बीदर में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2025

कर्नाटक के बीदर जिले में रविवार की सुबह भूकंप का हलका झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गयी। राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने इसकी जानकारी दी।

केएसएनडीएमसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘किसी नुकसान की सूचना नहीं है और निवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है।’’ भास्करनगर और आसपास के इलाकों के ग्रामीणों ने हल्के भूकंप की सूचना दी, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ।

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video