Tamil Nadu के कुछ इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2026

तमिलनाडु के विरुधुनगर, श्रीविल्लिपुत्तूर और आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भूकंपों की निगरानी करने वाली सरकारी एजेंसी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि विरुधुनगर और आसपास के इलाकों में रात करीब नौ बजकर छह मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

भूकंप के बाद निवासी अपने घरों से बाहर निकलकर मुख्य सड़क पर जमा हो गए। इस बीच, सोशल मीडिया पर निवासियों ने अपने अनुभव साझा किए। एक निवासी एन. योगराज ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हां, मुझे कुछ सेकंड के लिए कंपन महसूस हुआ।’’ एक अन्य निवासी एन. किशोर कुमार ने बताया कि उन्हें भी भूकंप के झटके महसूस हुए।

प्रमुख खबरें

महंगे Recharge से राहत! BSNL के Yearly Plans बने पहली पसंद, पाएं 365 दिन तक Daily Data.

Air India पर दोहरी मार! महंगा Fuel और Pakistan का बंद एयरस्पेस, रोजाना 100 उड़ानें हुईं कम।

West Bengal में Suvendu Govt का Action, Annapurna Bhandar के लिए होगी Lakshmi Bhandar लाभार्थियों की जांच

NEET Scam 2024: एक एजेंसी, दो Exam, अलग सिस्टम क्यों? NTA की पेन-पेपर वाली जिद पर उठे सवाल