मिलिंद देवड़ा ने मुंबई कांग्रेस प्रमुख पद से दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2019

मुंबई। मुंबई कांग्रेस प्रमुख मिलिंद देवड़ा ने रविवार को इस पद से अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी और कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका निभाने की आशा करते हैं। देवड़ा ने इस साल के आखिर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तक नगर पार्टी इकाई के कामकाज की देखरेख के लिए कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं की सदस्यता वाली एक अस्थायी सामूहिक नेतृत्व (समिति) गठित करने की सिफारिश की है। हालांकि, उन्होंने कहा, ‘‘...मैं मुंबई कांग्रेस को दिशानिर्देश देना और एकजुट करना जारी रखूंगा।’’ 

 

देवड़ा के कार्यालय ने रविवार को एक बयान जारी किया और कहा कि भाजपा-शिवसेना का मुकाबला करना और ‘वंचित बहुजन आघाडी’ (प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाला समूह) के प्रभाव को अस्वीकार करना एक चुनौती है। उन्होंने 26 जून को नयी दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद यह पद फौरन छोड़ने की इच्छा जताई थी। बयान में कहा गया है, ‘‘इस बात से अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव मल्लिकार्जुन खड़गे और के सी वेणुगोपाल को अवगत करा दिया गया है।’’ संपर्क किए जाने पर देवड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद राजनीतिक हकीकत बदल चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी को वक्त की दरकार के मुताबिक भूमिकाएं निभाने के लिए तैयार होना होगा।’’

इसे भी पढ़ें: छोटे से राजनीतिक कार्यकाल में निर्मला सीतारमण ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

इस साल हुए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देवड़ा को मुंबई कांग्रेस प्रमुख नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पार्टी को एकजुट करने के लिए एमआरसीसी की अध्यक्षता करना स्वीकार किया था। मैंने राहुल गांधी से मिलने के बाद महसूस किया कि मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए।’’ गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के दो दिन बाद राहुल ने 25 मई को कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। देवड़ा ने लोकसभा चुनाव मुंबई-दक्षिण सीट से लड़ा था लेकिन शिवसेना के अरविंद सावंत से वह हार गए थे। 

प्रमुख खबरें

T20 World में ‘इम्पैक्ट प्लयेर’ नियम का नहीं होना अंतर पैदा करेगा: Shikhar Dhawan

BJP आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है : Uddhav Thackeray

Rajasthan : नाबालिग से दुष्कर्म एवं भट्ठी में जलाने के मामले में दो आरोपी दोषी करार

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हाई-वोल्टेड मुकाबला, देखें दोनों की प्लेइंग इलेवन