हैंडस्टैंड करते नजर आए मिलिंद सोमन, जानिए इसके फायदे

By मिताली जैन | Sep 19, 2021

जब भी फिटनेस फ्रीक एक्टर्स की बात होती है तो उसमें मिलिंद सोमन का नाम अवश्य लिया जाता है। 56 साल की उम्र में भी मिलिंद की अपनी फिटनेस को लेकर सजगता यकीनन बेहद ही इंस्पायरिंग है। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फिटनेस रूटीन से जुड़ी कुछ तस्वीरें व वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में भी वह हैंडस्टैंड करते हुए नजर आ रहे हैं। इसे आमतौर पर शीर्षासन भी कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं हैंडस्टैंड करने के फायदे−

इसे भी पढ़ें: खुद को फिट रखने के लिए यह खास एक्सरसाइज करती हैं सोहा अली खान, देखिए फिटनेस वीडियो

तनाव से राहत

अगर आप अक्सर तनाव में रहते हैं तो आपको हैंडस्टैंड अवश्य करना चाहिए। दरअसल, जब आप सिर के बल खड़े होते हैं तो आपकी बॉडी में ब्रेन की तरफ ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा होता है। जिसके कारण आपको तनाव व चिंता से राहत मिलती है, साथ ही साथ ब्रेन फंक्शनिंग भी काफी अच्छी होती है।

स्किन व बालों पर सकारात्मक प्रभाव

हैंडस्टैंड सिर्फ आपकी सेहत ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी काफी अच्छा माना गया है। जब आप उल्टा खड़े होते हैं तो इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन चेहरे और बालों की तरफ ज्यादा होता है। जिसके कारण आपकी स्किन ग्लोइंग नजर आती है। वहीं स्कैल्प की तरफ ब्लड फ्लो बढ़ने से ना केवल बालों का झड़ना कम होता है, बल्कि इससे असमय सफेद हुए बाल भी काले होने लगते हैं।

शरीर का ऊपरी हिस्सा बनता है मजबूत

आमतौर पर, हम सभी अपनी लोअर बॉडी को मजबूत बनाने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन शरीर के ऊपरी हिस्से पर हमारा ध्यान ही नहीं जाता। ऐसे में भी हैंडस्टैंड करना एक अच्छा आईडिया है। जब आप हाथों के बल पर खुद को खड़ा करते हैं तो इससे ना केवल आपके शोल्डर्स, बल्कि कंधे व गर्दन को भी मजबूती मिलती है।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीज मीठे की क्रेविंग होने पर खा सकते हैं ये चीज़ें, नहीं बढ़ेगी शुगर

कोर मसल्स को मिलती है मजबूती

अगर आप हैंडस्टैंड पोजिशन में आने के बाद कुछ देर के लिए इसी अवस्था में रूकते हैं तो इससे आपके कोर पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हैंडस्टैंड करने से आपकी कोर की मसल्स मजबूत बनती हैं। साथ ही साथ इससे आपकी बॉडी बैलेंसिंग भी बेहतर होती है, जिससे चोट लगने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।

मिताली जैन

View this post on Instagram

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड