मणिपुर में उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2025

मणिपुर के इम्फाल पश्चिम जिले से प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।

गिरफ्तार किए गए उग्रवादी की पहचान यांगलेम सदानंद सिंह (26) के रूप में हुई है। उसके पास से उगाही के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 19 डिमांड लेटर भी बरामद किए गए हैं।

इम्फाल पूर्व जिले के मायोफुंग-सनसाबी पहाड़ी क्षेत्र में तलाश अभियान के दौरान राइफल, सात कारतूस, दो मोर्टार, 20 भारी मोर्टार शेल, दो आईईडी, चार रेडियो सेट चार्जर, एक पिस्तौल, तीन कारतूस, 12 हथगोले और एक बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद की गई।

इम्फाल पूर्व के चिंगखेई चिंग फाकनुंग गांव में तलाश अभियान के दौरान एक इंसास लाइट मशीनगन, एक इंसास राइफल, दो सेल्फ लोडिंग राइफल, एक स्नाइपर राइफल, पिस्तौल, आदि जब्त की गई।

काकचिंग जिले के नोंगमैखोंग माखा लैकाई पहाड़ी क्षेत्र में की गई तीसरी कार्रवाई में एक एसएमजी कार्बाइन, एक एके-47 राइफल, सिंगल बैरल वाली दो गन, एक पिस्तौल , तीन आईईडी , आठ वायर डेटोनेटर और 125 ग्राम वजन वाले 10 पीईके विस्फोटक पैकेट बरामद किए गए।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार