जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2019

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिला के सोपोर कस्बे में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोपोर के वारपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में एक दुर्दांत आतंकवादी की मृत्यु हो गयी।

उन्होंने कहा कि इलाके में तलाश अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दी। अधिकारी ने बताया कि बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ जारी है। साथ ही उन्होंने बताया कि किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

प्रमुख खबरें

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र