लंपी स्किन बीमारी की वजह से पंजाब में दूध उत्पादन 15-20 प्रतिशत घटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2022

चंडीगढ़, 29 अगस्त। मवेशियों में फैली लंपी स्किन बीमारी की वजह से पंजाब के डेयरी किसानों को काफी संकट का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के प्रगतिशील डेयरी किसान संघ (पीडीएफए) ने कहा है कि इस बीमारी की वजह से राज्य में दूध उत्पादन 15 से 20 प्रतिशत तक घट गया है। यह संक्रामक बीमारी मवेशियों विशेष रूप से गायों में फैली हुई है। पीडीएफए ने कहा कि इससे वे किसान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं जो अपनी आजीविका के लिए पूरी तरह मवेशियों पर निर्भर हैं। राज्य के पशुपालन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से 1.26 लाख मवेशी प्रभावित हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Kashmir को केवल शूटिंग स्थल नहीं, रचनात्मक केंद्र बनाएं: Omar Abdullah

DUSU Election में अध्यक्ष पद के लिए 25 नामांकन पत्र अस्थायी रूप से मंजूर

Delhi में मणिपुरी संगीतकार की मौत का कारण AIIMS Postmortem Report में हुआ स्पष्ट

Vinesh Phogat को Delhi High Court से झटका, चयन ट्रायल में शामिल होने की अर्जी खारिज