बाइडेन अभियान का दावा- ट्रंप की ‘अक्षमता’ का परिणाम भुगत रहे लाखों अमेरिकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2020

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की “लापरवाही एवं अक्षमता” का परिणाम लाखों अमेरिकी भुगत रहे हैं। विपक्षी बाइडेन अभियान ने यह दावा किया है और कहा कि कोविड-19 खतरे के उभरने से काफी पहले ही ट्रंप ने मध्यम वर्ग को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था। इसने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को पूर्ववर्ती ओबामा-बाइडेन प्रशासन से इतिहास में सबसे लंबा आर्थिक विस्तार विरासत में मिला था लेकिन उन्होंने इसको “बर्बाद’’ कर दिया। बाइडेन चुनाव प्रचार अभियान ने सोमवार को आरोप लगाया, “ हमारी अर्थव्यवस्था पिछले कई महीनों से मंदी की मार झेल रही है जो इस बात को याद दिलाती है कि कोविड-19 का खतरा उभरने से काफी पहले, राष्ट्रपति ट्रंप मध्यम वर्ग को पहले ही नजरअंदाज कर चुके थे।”

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय