दुल्हन बनीं Mimi Chakraborty, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें

By एकता | Nov 27, 2026

बंगाली फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस और नेता मिमी चक्रवर्ती ने शादी कर ली है। उन्होंने 26 नवंबर को एक निजी समारोह में सिद्धार्थ दत्ता के साथ सात फेरे लिए। शादी के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की पहली तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि, उन्होंने अपने पति का चेहरा और पहचान सार्वजनिक नहीं की, लेकिन उनके नाम सिद्धार्थ दत्ता होने की पुष्टि की है। बंगाली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ पेशे से मरीन इंजीनियर हैं।

मिमी चक्रवर्ती ने शेयर की शादी की पहली तस्वीरें

मिमी चक्रवर्ती ने गुरुवार को अपनी शादी के बाद इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में मिमी और सिद्धार्थ अपनी शादी की अंगूठियां दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों अंगूठियां पहनाने के बाद एक-दूसरे को गले लगाते दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: इधर वीर साहू ने नए गाने Prince and Prostitute का पोस्टर किया लॉन्च, उधर इंस्टाग्राम से गायब हुईं Sapna Choudhary

शादी के मौके पर मिमी और सिद्धार्थ ने क्रीम और सुनहरे रंग के कपड़े पहने थे। एक तस्वीर में मिमी सिद्धार्थ को अंगूठी पहनाती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों शादी का रजिस्ट्रेशन कराते दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में सिर्फ दिल वाले इमोजी लगाए हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आते ही फैंस और चाहने वालों ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दीं।

इसे भी पढ़ें: Samay Raina ने रचा वैश्विक इतिहास: 1 मिलियन पेड मेंबर्स वाले दुनिया के पहले यूट्यूबर बने, विवादों के दौर के बाद की ऐतिहासिक वापसी

परिवार और करीबी दोस्तों के बीच हुई शादी

आनंद बाजार पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक, मिमी और सिद्धार्थ ने गुरुवार शाम दक्षिण कोलकाता में एक निजी समारोह में शादी की। इस मौके पर दोनों के परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद थे। शादी से पहले एक्ट्रेस त्रिमिला भट्टाचार्य ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि वह सिद्धार्थ की भाभी हैं और उनकी शादी सिद्धार्थ के बड़े भाई से हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि सिद्धार्थ पेशे से मरीन इंजीनियर हैं।

इसे भी पढ़ें: Asur 3 OTT Release: अरशद वारसी और बरुण सोबती की वापसी, जानें कब और कहां रिलीज होगी नई सीरीज

त्रिमिला ने दोनों की जोड़ी की तारीफ करते हुए कहा, "दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। मैं मिमी को काफी अच्छी तरह जानने लगी हूं। वह बहुत अच्छी इंसान हैं और अपनी बात बेहद अच्छे तरीके से रखती हैं। उनका पूरा परिवार बहुत प्यारा है।"

प्रमुख खबरें

मॉस्को में Russian President Vladimir Putin संग 17 वर्षीय राहुल अजू ने ली सेल्फी

संसद में बहस नहीं तो सत्र का क्या मतलब, Delimitation Bill पर बोलीं JMM सांसद Mahua Maji

Delimitation Bill पर BRS नेता Ravula Sridhar की शर्त, दक्षिण भारत की 24% सीटें सुरक्षित रहें

Karthigai Deepam विवाद में Supreme Court सख्त, Tamil Nadu के मुख्य सचिव और DGP को अवमानना नोटिस जारी