कोलकाता में छह से नौ जुलाई तक होगा ‘मिनी डिफेंस एक्सपो’ का आयोजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2022

कोलकाता। सेना की पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आर पी कालिता ने मंगलवार को कहा कि कोलकाता में पहली बार छह से नौ जुलाई के बीच ‘मिनी डिफेंस एक्सपो’ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन स्टार्ट-अप और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने का अवसर देगा। पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ कालिता ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘छह से नौ जुलाई तक हम कोलकाता में मिनी डिफेंस एक्सपो आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: ओयो की सितंबर के बाद आईपीओ लाने की योजना, हो सकती है मूल्यांकन में कमी

सैन्य कमांडर ने कहा कि सशस्त्र बल नए उत्पादों के अनुसंधान और विकास के लिए प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के संपर्क में हैं और उन्होंने हाल में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी का दौरा किया था। कालिता ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध ने सिखाया है कि एक राष्ट्र को अपना युद्ध अकेले लड़ना होता है और यह आत्मनिर्भरता के महत्व को दर्शाता है।

प्रमुख खबरें

विदेशी मेडिकल डिग्री पर भारत में FMGE के लिए संबंधित देश का स्वतंत्र लाइसेंस जरूरी: NMC

BCCI ने Smriti Mandhana को बनाया भारतीय महिला टीम का नया Captain, नए उप-कप्तानों के नाम भी सामने आए

BPTP Extortion मामले में AI Voice Clone की होगी जांच, CBI CFSL को High Court का निर्देश

इजराइली सेना के हमलों में Gaza Strip का राफा शहर पूरी तरह तबाह, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आई बर्बादी