Chauka Beach Weekend Getaway: UP में मिला 'Mini Goa', अब Weekend पर दिल्ली से बस 7 घंटे में Chuka Beach का मजा लें

By अनन्या मिश्रा | May 06, 2026

भारत देश को विविधता का देश कहा जाता है। यहां पर घूमने के लिहाज से कई जगहें मौजूद हैं। आमतौर पर लोग घूमने के लिए बीच या फिर पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं। गर्मियों में लोग शिमला, नैनीताल, मनाली और मसूरी जैसी जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। यहां पर पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है। तो वहीं कुछ लोग गोवा के बीच पर एंजॉय करने के लिए जाने हैं। लेकिन अगर आपका बजट कम है और आप गोवा नहीं जा सकते हैं। तो गोवा जैसे बीच का मजा उत्तर प्रदेश में ही ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi-NCR वालों का Weekend बनेगा खास! Noida की इन 4 जगहों पर मिलेगा Thrill और रोमांच

यूपी में गोवा जैसा बीच

इस बीच का नाम चूका बीच है। यह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में स्थित है। यह जगह पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अंदर मुस्तफाबाद रेंज में आती है। यह शारदा नहर और शारदा डैम के पास है। आप यहां पर 15 नवंबर से लेकर 15 जून के बीच कभी भी आ सकते हैं। आपको यहां गोवा वाली फील आएगी। इस कारण इसको उत्तर प्रदेश का 'मिनी गोवा' भी कहा जाता है। 

खासियत

आपको यहां पर कम भीड़-भाड़ देखने को मिलेगी।

चारों ओर घने पेड़ और शांत माहौल देखने को मिलेगा।

फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है।

यहां पर आप सनबाथ जैसा फील भी ले सकती हैं।

क्या-क्या करें

आप यहां पर पैडल बोटिंग का लुत्फ उठा सकती हैं। इसके अलावा यहां के ट्री हाउस और हट्स भी बेहद खूबसूरत हैं। आप रात को यहां पर स्टे भी कर सकती हैं। लेकिन यहां पर जाने से पहले बुकिंग कर लें। आपको बता दें कि यहां पर प्राइवेट गाड़ियों की एंट्री नहीं होती है, इसलिए सफारी से घूमना पड़ता है। इसका भी समय सुबह और शाम को फिक्स्ड होता है।

जानिए कैसे पहुंचे

बरेली से यह जगह करीब 1 घंटे की दूरी पर है। वहीं दिल्ली से इस जगह की दूरी करीब साढ़े 6 से 7 घंटे की है। पीलीभीत पहुंचने के बाद आपको फिक्स्ड रास्ते से होकर जंगल के अंदर जाना पड़ता है। जहां से सफारी के जरिए बीच तक पहुंच सकते हैं।

आसपास घूमने की जगह

अगर आपको वाइल्डलाइफ पसंद आती है, तो पीलीभीत टाइगर रिजर्व एक्सप्लोर कर सकते हैं।

यहां से कतर्नियाघाट ज्यादा दूर नहीं है, इसलिए आप यहां पर जा सकती हैं।

यह जगह भारत-नेपाल बॉर्डर के पास है। ऐसे में आप यहां नेपाली कुजीन का मजा ले सकती हैं।

ध्यान रखें ये नियम

पहले से बुकिंग कर लें।

फॉरेस्ट की गाइडलाइन को फॉलो करें।

कूड़ा-कचरा न करें।

शांति बनाए रखें।

प्रमुख खबरें

अमरनाथ यात्रा का अंतिम चरण: Chhari Mubarak की यात्रा का Schedule जारी, 28 अगस्त को होगा समापन

Baramati Airport पर क्रैश-लैंड हुआ Trainee Aircraft, सुरक्षित बचे दोनों पायलट

Banking Sector में धमाका: PNB दिसंबर तक लाएगा Wealth Management Services, बढ़ाएगा Non-Interest Income

उत्तराखंड पहुंचे Mallikarjun Kharge का बीजेपी पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और छात्रों के आंदोलन पर मांगा जवाब