By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2025
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस बार गर्मी के मौसम में अब तक का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान रहा और यह सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग ने राजधानी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 201 रहा जो ‘खराब श्रेणी’ में आता है।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।