दिल्ली में न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2025

राष्ट्रीय राजधानीमें बृहस्पतिवार को सुबह मौसम गर्म रहा और न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से 2.7 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 67 प्रतिशत थी।

बुधवार को दिल्ली में तापमान सूचकांक (हीट इंडेक्स) 51.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि आर्द्रता के साथ गर्मी का माप है। विभिन्न मौसम केंद्रों पर तापमान 40.9 से 45.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 186 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच

Bihar AI Policy से Migration नहीं, Innovation Hub बनेगा राज्य, मंत्री नीतीश मिश्रा का बयान