Kashmir के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य के करीब, मैदानी हिस्सों में हुई बारिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2023

कश्मीर घाटी में कई दिन हिमपात और बारिश होने के बाद सोमवार को ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य या शून्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के श्रीनगर और कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से थोड़ा ऊपर रहा जबकि पहलगाम और गुलमर्ग में पारा शून्य से नीचे बना हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के गुलमर्ग में तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस जबकि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर में गत बृहस्पतिवार को तीन सप्ताह के शुष्क मौसम के बाद हिमपात हुआ और मैदानी हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विज्ञान कार्यालय ने बताया कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन 10 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

प्रमुख खबरें

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई, DGP Gaurav Yadav ने दी सख्त चेतावनी

Salim Dola ड्रग सिंडिकेट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 2 अहम सहयोगी गिरफ्तार

सिनेमा और समाज सेवा का अनूठा संगम थे नाना पाटेकर

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत