Delhi में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वायु गुणवत्ता ‘खराब’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2024

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। सुबह साढ़े 8 बजे आर्द्रता 77 फीसदी रही।

विभाग ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 228 यानी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई अच्छा , 51 से 100 के बीच संतोषजनक , 101 से 200 के बीच मध्यम , 201 से 300 के बीच खराब , 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Congress के अंदर Aurangzeb की आत्मा दाखिल हो गई है, Amethi में बोले Yogi Adityanath

Indore में पहली बार BJP और कांग्रेस समर्थित NOTA के बीच चुनावी भिड़ंत

Uttar Pradesh : Barabanki जिले में बुजुर्ग दंपति का शव मिला, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Khalistani अलगाववादी Nijjar हत्या मामले में Canada में चौथा भारतीय नागरिक गिरफ्तार