ED Raid| मंत्री आतिशी ने प्रवर्तन निदेशालय के एक्शन पर उठाए सवाल, कहा- डराने की कोशिश

By रितिका कमठान | Feb 06, 2024

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है, जिसमें उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई रेड के संबंध में कई खुलासे किए है। आप पार्टी की नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री के पीए समेत कई अन्य नेताओं के घर पर ईडी की टीम ने रेड की है। ये सिर्फ आप को डराने के लिए किया जा रहा है। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुन लें कि आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं है।

आतिशी ने कहा की बीजेपी केंद्रीय एजेंसी के जरिए आम आदमी पार्टी को डराने में जुटी है। हमें धमकाने की कोशिश हो रही है। हालांकि आम आदमी पार्टी इन धमकियों से डरने वाली नहीं है। आप पार्टी के हर नेता को धमकाया जा रहा है। शराब घोटाले के नाम पर छापेमारी से लेकर समन भेजे जा रहे है। जांच एजेंसियां लगातार हमारे पीछे पड़ी हुई है। मगर प्रवर्तन निदेशालय अब तक कुछ हासिल नहीं कर सका है। जांच में रिकवरी नहीं हुई है, मगर लगातार छापेमारी की जा रही है। इस दौरान जांच टीम को कोई सबूत नहीं मिला है फिर भी जबरन छापे मारे जा रहे है। किसी मामले में कोई गवाह नहीं है, जिनसे प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की है। ईडी ने जो स्टेटमेंट लिए हैं वो फर्जी हैं, जिनका कोई वीडियो रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए

मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर