आरसीपी सिंह पर नीतीश के करीबी मंत्री का तीखा हमला, अशोक चौधरी बोले- CM की कृपा से मिला मंत्री पद

By अंकित सिंह | Jul 08, 2022

जदयू नेता आरसीपी सिंह अब सियासी वनवास में हैं। कभी आरसीपी सिंह को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बेहद करीबी कहा जाता था। लेकिन हाल के वर्षों में दोनों नेताओं के बीच दूरियां देखने को मिली। यही कारण रहा कि जदयू की ओर से आरसीपी सिंह को इस बार राज्यसभा नहीं भेजा गया। जिसकी वजह से आरसीपी सिंह को मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा। अब आरसीपी सिंह को लेकर बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। अशोक चौधरी ने साफ तौर पर कह दिया है कि नीतीश कुमार के बिना आरसीपी सिंह कुछ नहीं है। इतना ही नहीं, आरसीपी सिंह पर तीखा हमला जारी रखते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि उनके कहने पर 5 से 10 हजार लोग भी कट्ठा नहीं होने वाले हैं। 

इसे भी पढ़ें: स्मृति ईरानी संभालेंगी अल्पसंख्यक मंत्रालय, ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

आपको बता दें कि आरसीपी सिंह ने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत वह केंद्र में मंत्री बने हैं। अशोक चौधरी ने यह भी कह दिया है कि जदयू में नीतीश कुमार के अलावा कोई नेता नहीं है। नीतीश कुमार जदयू के सर्वमान्य नेता हैं। जिस पर नीतीश कुमार का आशीर्वाद रहता है वह फलता फूलता है और जिससे आशीर्वाद हट जाता है वह जमीन पर आ जाता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा से आरसीपी सिंह दो बार राज्यसभा भेजे गए। हालांकि अशोक चौधरी ने यह भी कह दिया कि आरसीपी सिंह जैसी भूमिका चाहेंगे वैसे ही भूमिका पार्टी में उनको दी जाएगी। जदयू में कोई गुटबाजी नहीं है। 

प्रमुख खबरें

चोट से उबरकर Carlos Alcaraz की शानदार वापसी, Japan Open Tennis फाइनल में दर्ज की जीत

Rahul Gandhi की हिरासत और नए वायुसेना प्रमुख की घोषणा समेत रात की प्रमुख खबरें

ECI मार्च पर Delhi Police का एक्शन, Rahul Gandhi और Priyanka समेत 260 लोग हिरासत में लिए गए

Gurugram Bar Association ने कैप्टन Smit Machhar को Ashok Chakra देने की मांग की