By अभिनय आकाश | May 11, 2023
विदेश मंत्री एस जयशंकर यूरोपीय संघ (ईयू) के दूसरे हिंद प्रशांत मंत्रिस्तरीय मंच (इंडो पैसिफिक मिनिस्ट्रियल फोरम) में हिस्सा लेंगे। मेजबानी 13 मई को स्वीडन द्वारा की जानी है। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर बांग्लादेश (11-12 मई 2023), स्वीडन (13-15 मई 2023) और बेल्जियम (15-16 मई 2022) की आधिकारिक यात्रा करेंगे। स्वीडन में विदेश मंत्री दूसरे ईयू इंडो-पैसिफिक मिनिस्ट्रियल फोरम में भाग लेंगे। वो ईआईपीएमएफ से इतर कई देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। अपने प्रवास के दौरान वह स्वीडन में नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और प्रमुख मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।
ईयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम करीब 60 प्रतिभागियों की उच्च स्तर की भागीदारी से खुश हैं और इस बात को जोर देकर बताना चाहते हैं कि जी-20 के अध्यक्ष जयशंकर भारत की ओर से मौजूद रहेंगे।