मुख्यमंत्री के खिलाफ मंत्री का राज्यपाल को पत्र लिखना सही नहीं: अरुण सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2021

नयी दिल्ली। कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा द्वारा मुख्यमंत्री की कार्यशैली के खिलाफ राज्यपाल को पत्र लिखने को अस्वीकार्य बताते हुए भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह उचित मंच नहीं था। प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री ईश्वरप्पा ने बुधवार को राज्यपाल से उनकी शिकायत करते हुए उनके विभाग के मामलों में सीधे दखल का आरोप लगाया था। कर्नाटक के प्रभारी सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया, “अगर एक मंत्री को कोई समस्या है तो उन्हें मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए। राज्यपाल को पत्र लिखना सही रास्ता नहीं है।” 

 

इसे भी पढ़ें: सिद्धारमैया ने राज्यपाल से येदियुरप्पा को बर्खास्त करने, राष्ट्रपति शासन लगाने का किया अनुरोध


इस मुद्दे पर पार्टी की योजना के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि उसका ध्यान अभी एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उप-चुनावों पर केंद्रित है। उन्होंने कहा, “हम भारी अंतर से तीनों सीटें जीतेंगे।” कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से असंतुष्ट पार्टी नेता समय-समय पर उन्हें निशाना बनाते रहे हैं। शिवमोगा से आने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश्वरप्पा ने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात कर उन्हें पांच पन्नों वाला एक पत्र सौंपा था जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा की गई “गंभीर चूकों और उनके प्रशासन को चलाने के निरंकुश तरीकों” का जिक्र है।

प्रमुख खबरें

Yes Milord: राहुल गांधी और लालू यादव को चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकते, चुनाव प्रचार के लिए बेल पर बाहर आएंगे केजरीवाल? इस हफ्ते कोर्ट में क्या-क्या हुआ

T20 World Cup 2024 से पहले भारत को लग सकता है बड़ा झटका, रोहित शर्मा हैं चोटिल

Jammu-Kashmir के बांदीपोरा में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन