बीजेपी सरकार के मंत्री ने माना ऑक्सीजन की कमी से हुई है मौतें , कांग्रेस ने कहा - धन्यवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2021

भोपाल। कोरोना की दुरसी लहर मौत का कारण बनी थी। उसे लेकर केन्द्र सरकार भले ही यह मानने से इंकार कर चुकी है कि देश में कहीं भी ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत हुई है। लेकिन शिवराज सरकार के मंत्री ने स्वीकार कर लिया है कि ऑक्सीजन की कमी से मौतें हुई है।

दरअसल प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में हुए एक कार्यक्रम में पर्यावरण पर बोलते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि किसी को कल्पना थी ऑक्सीजन की कमी से कोई मर सकता है लेकिन ऑक्सीजन की कमी से मौतें हुई है।

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के के मिश्रा में ट्वीट करते हुए कहा कि "मप्र सरकार की सूचना के आधार पर केंद्र ने लोकसभा में कहा- कोरोना काल में मप्र में ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नही हुई! thx,गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जी,नमो जी के जन्मदिन पर इंदौर में आपने स्वीकारा कि ऑक्सीजन की कमी से मौतें हुई है!"

इसे भी पढ़ें:पूर्व मंत्री जीतू पटावरी ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर कसा तंज, कहा - हो रही है बदलापुर की राजनीति 

दरअसल कोरोना काल में सरकार ने ऑक्सीजन की कमी से मौतों से इंकार किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया में लोगों का रिएक्शन सामने आया था। कोरोना काल की उन भयावह तस्वीरों को लोगों ने शेयर करते हुए सरकार को ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों को याद दिलाया था।

प्रमुख खबरें

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार