By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2019
नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य हो रहे हैं और केंद्र भी यही चाहता है कि वहां सामान्य स्थिति बहाल हो जाए। रेड्डी का यह बयान ऐसे समय आया है जब जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने और उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने के बाद से घाटी में लगातार 58वें दिन दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं।
इसे भी पढ़ें: जम्मू में बस से 15 KG विस्फोटक सामग्री बरामद, आतंकी साजिश नाकाम
गृह मंत्री ने कहा था कि कश्मीर में 196 थाना-क्षेत्रों के तहत आने वाली सभी जगहों से कर्फ्यू हटा लिया गया है और सिर्फ आठ थाना-क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 लगी है। इस धारा के तहत पांच या इससे ज्यादा लोग एकत्र नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लोग कश्मीर में कहीं भी आने-जाने के लिए स्वतंत्र हैं। शेष भारत के कई पत्रकार नियमित तौर पर कश्मीर का दौरा कर रहे हैं।’’