TVK विधायकों को खरीदने के लिए द्रमुक और AIADMK कर रहे 70 करोड़ तक की पेशकश, मंत्री आर निर्मल कुमार का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 04, 2026

मदुरै, चार नवंबर तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के वरिष्ठ नेता और तमिलनाडु सरकार में मंत्री आर. निर्मल कुमार ने बुधवार को आरोप लगाया कि आगामी चुनावों से पहले विपक्षी दल- द्रमुक और अन्नाद्रमुक उनकी पार्टी के विधायकों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीवीके के विधायकों को न तो खरीदा जा सकेगा और न ही वे किसी दबाव में आएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिद्वंद्वी दल विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त की कोशिशों के लिए हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं।

जांच जारी है।” टीटीवी दिनाकरन की राज्यपाल से मुलाकात समेत हालिया राजनीतिक घटनाक्रम को खारिज करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) गुप्त रूप से मिलकर काम कर रहे हैं। इस बैठक में कथित तौर पर टीवीके सरकार के खिलाफ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की गई थी। मंत्री ने पार्टी की चुनावी संभावनाओं पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि व्यापक जनसमर्थन के दम पर टीवीके आगामी सभी चुनावों, जिनमें निर्धारित उपचुनाव भी शामिल हैं, में 100 प्रतिशत जीत हासिल करेगी।

मंत्री ने कहा, “उन्हें जो करना है, करने दें। लेकिन शत प्रतिशत लोगों ने पक्का फैसला कर लिया है कि सिर्फ आज या अभी के लिए नहीं, बल्कि अगले 20-30 वर्षों तक यही सरकार बनी रहनी चाहिए। उन्होंने तय कर लिया है कि केवल (सी. जोसेफ) विजय ही मुख्यमंत्री होने चाहिए।

इस बारे में कोई दूसरा मत नहीं है।”

प्रमुख खबरें

ISRO ने 5 नवंबर को रचा था इतिहास, अंतरिक्ष में भेजा था पहला Mars Orbiter

Dubai से Ravi Uppal का प्रत्यर्पण तेज, Mahadev Betting App के हवाला नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

Supreme Court ने दो बच्चों के नियम पर पुनर्विचार के लिए मामला बड़ी पीठ को भेजा

Stockal Securities मामले में 1 Million Dollar के नुकसान से मानसिक रूप से टूटा निवेशक