एक लाख करोड़ की निधि ग्रामीण स्तर पर सुदृढ़ करेगी कृषि-बागवानी अधोसंरचनाः सुरेश भारद्वाज

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 07, 2021

शिमला।  शहरी विकास एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष कृषि अधोसंरचना निधि के गठन के लिए आभार व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैक्सीन संवाद में बोले...‘मिस’ करता हूं मंडियाली धाम

प्रदेश सरकार भी अधोसंरचना निर्माण में जोर दे रही है। लेकिन प्रधानमंत्री जी का माइक्रो स्तर पर मदद पहुंचाने की पहल बहुत अहम है। मंत्री ने कहा कि कई संस्थाएं अपने अपने स्तर पर कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में काम कर रही है। सहकारिता विभाग इन संस्थाओं के अधोसंरचना निर्माण में सहायक सिद्ध होगा। संस्थाएं अपनी मांग प्रकोष्ठ के पास रखेंगी जिसे पूरा करने में सहायता की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: पैरालिंपिक रजत पदक विजेता निषाद को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सम्मानित किया

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने समस्याओं को समझते हुए इतनी बड़ी राशि का प्रावधान किया है। प्रदेशवासियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से सहकारिता विभाग सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इस पहल से प्रदेश के सेब बागवान और अन्य किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि कई संस्थाओं के पास योजनाओं की सही जानकारी नहीं होती। ऐसे में सहकारिता विभाग इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रमुख खबरें

Radha Ashtami पर देवी राधा और श्रीकृष्ण की पूजा से मिलेगा सुख-सौभाग्य, जानिए पूजन विधि और महत्व

DUSU Election Results 2026: कॉलेज चुनावों में ABVP का दबदबा, वोटों की गिनती जारी, कैंपस में 2000 सुरक्षाबल तैनात!

Asian Games में भारत के ध्वजवाहक बने Pawan Sehrawat, किट न मिलने से हटे तूर

खुदा की नमाज के दौरान मस्जिद में लोगों के उड़े चिथड़े... आत्मघाती धमाका, 21 लोगों की मौत, खून और चीखों से थर्राया कोहाट