एफएटीएफ प्रमुख ने अमित शाह से मुलाकात की, आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों पर निगरानी करने के कही बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) के प्रमुख सहित कई विदेशी नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं और उनके साथ आतंकवाद से मुकाबला करने जैसे आपसी हितों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। एफएटीएफ प्रमुख टी राजा कुमार के साथ अपनी बैठक में शाह ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद को प्रायोजित करने की कुछ देशों की प्रवृत्ति पर एफएटीएफ को लगातार नजर रखने की जरूरत है। 

नाइजीरियाई गृह मंत्री ओगबेनी रऊफ अरेगबेसोला ने शाह से मुलाकात की और राजनीतिक, व्यापार और वाणिज्य, रक्षा, क्षमता निर्माण, विकास साझेदारी, कांसुलर मुद्दों आदि सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। केंद्रीय गृह मंत्री ने इथियोपिया के मंत्री बिनालफ एंदुअलेम से भी मुलाकात की और आपसी हित के द्विपक्षीय, बहुपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। राष्ट्रीय राजधानी स्थित होटल ताज पैलेस में, आतंकियों को धन की आपूर्ति पर रोक लगाने संबंधी विषय पर आयोजित तीसरे मंत्रिस्तरीय सम्मेलन से इतर शाह ने यह मुलाकात की। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सम्मेलन का आयोजन किया था। सम्मेलन में 75 से अधिक देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 450 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर