भारतीय स्कूल खेल महासंघ का दोबारा होगा चुनाव, मंत्रालय ने दिए आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2021

नयी दिल्ली। खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को भारतीय स्कूल खेल महासंघ (एसजीएफआई) को नये सिरे से चुनाव कराने के लिये कहा क्योंकि उसने दिसंबर 2020 में कराये गये चुनावों में राष्ट्रीय खेल संहिता का उल्लंघन किया था। एसजीएफआई ने पिछले साल 19 और 30 दिसंबर को सेवानिवृत न्यायाधीश सैयद जफर हुसैन की निगरानी में तमिलनाडु के नागपट्टिनम में अपनी वार्षिक आम बैठक में चुनाव कराये थे। लेकिन मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने एक पत्र में कहा कि इन चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय खेल विकास संहिता (एनएसडीसीआई) 2011 के आदर्श चुनाव दिशानिर्देशों के प्रावधानों का उल्लंघन हुआ था।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत