वाणिज्य मंत्रालय की चीन से आयातित सोडियम साइट्रेट पर डंपिंग रोधी शुल्क की सिफारिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

नयी दिल्ली। वाणिज्य मंत्रालय ने खाद्य और दवा उद्योग में इस्तेमाल होने वाले चीन से आयातित एक रसायन पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है। घरेलू विनिर्माताओं के संरक्षण के लिए मंत्रालय ने यह कदम उठाया है। मंत्रालय के तहत काम करने वाले व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने अपनी जांच में सोडियम साइट्रेट रसायन की डंपिंग को सही पाया। डीजीटीआर ने घरेलू उद्योग के हितों की रक्षा के लिए इस रसायन पर मौजूदा डंपिंग रोधी शुल्क को जारी रखने की वकालत की।

महानिदेशालय ने रसायन के आयात पर प्रति टन 96.05 डॉलर और 152.78 डॉलर के दो डंपिंग रोधी शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया है। डीजीटीआर किसी उत्पाद या आयातित वस्तु की जांच कर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने का प्रस्ताव करता है। वाणिज्य मंत्रालय इसकी सिफारिश वित्त मंत्रालय से करता है। डंपिंग रोधी शुल्क लगाने पर अंतिम निर्णय वित्त मंत्रालय करता है। राजस्व विभाग ने इस रसायन के आयात पर मई 2015 में पांच साल के लिए डंपिंग रोधी शुल्क लगाया था। इसकी मियाद इस साल 19 मई को खत्म हो रही है।

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा