वित्त मंत्रालय ने बैंकों से फिनटेक साझेदारी के अवसर तलाशने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2022

नयी दिल्ली|  वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) साझेदारी करने और मिलकर कर्ज देने के अवसरों की तलाश करने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रदर्शन की हाल में समीक्षा के दौरान बैंकों को कर्ज आधार बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी और डेटा विश्लेषण पर ध्यान देने को कहा।

आरबीआई के हाल के आंकड़ों के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा कर्ज प्रदान करने में वृद्धि मार्च 2022 में बढ़कर 7.8 फीसदी हो गई जो एक साल पहले 3.6 फीसदी थी।

कुछ बैंकों ने 26 फीसदी वृद्धि दर्ज की। सूत्रों ने बताया कि बैंकों से गैर-निष्पादित संपत्तियों के समाधान में तेजी लाने और फंसे कर्ज की वसूली पर ध्यान देने को कहा गया।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan को भारत की दो टूक, परमाणु धमकी के आगे कभी नहीं झुकेंगे

वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए ECI ने कड़े किए नियम, Form 7 भरने की सीमा तय

देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- दीपके की हिरासत के बाद CJP का बयान

Shreyas Iyer बोले, Dew बनी हार की वजह, Sanju Samson और Mayank Yadav को सराहा