गृह मंत्रालय ने माओवादी गतिविधियों को लेकर चार राज्यों को अलर्ट जारी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2022

कोलकाता| गृह मंत्रालय ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल और उससे जुड़े तीन राज्यों- बिहार, झारखंड तथा ओडिशा की पुलिस को अगले पखवाड़े के दौरान क्षेत्र में माओवादी गतिविधियां बढ़ने के प्रति आगाह किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पूर्वी जोनल परिषद की स्थायी समिति की यहां राज्य सचिवालय में बैठक हुई। बैठक में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने खुफिया सूचना का हवाला देते हुए माओवादी गतिविधियों में अचानक वृद्धि की आशंका जताई और इन चारों राज्यों की पुलिस को सतर्क किया।

राज्य सचिवालय के एक अधिकारी ने कहा, “पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा की पुलिस को अगले 15 दिनों के लिए संभावित माओवादी हमले के प्रति उच्च सतर्कता बरतने को कहा गया है। इस संबंध में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से सूचना प्राप्त हुई है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह