Ministry of Home Affairs | गृह मंत्रालय ने SEC को पत्र लिखकर केंद्रीय बलों की 485 अतिरिक्त कंपनी मांगने का कारण पूछा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2023

कोलकाता। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) से सवाल किया कि उसे केंद्रीय बलों की अतिरिक्त 485 कंपनियों की किसलिए जरूरत है। एसईसी ने इसके लिए अनुरोध भेजा था। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने अपने पत्र में राज्य में आगामी पंचायत चुनाव के लिए अब तक भेजी गई केंद्रीय बलों की 337 कंपनियों की तैनाती का विवरण भी मांगा है।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir में आतंकवाद से जुड़े मामले में कई जगहों पर NIA की छापेमारी

मंत्रालय ने यह भी पूछा है कि अब तक भेजे गए केंद्रीय बलों का उपयोग कैसे किया गया है। इसने एसईसी से उन जिलों का विवरण साझा करने को कहा है जहां अब तक इन बलों को तैनात किया गया है।’’ इस बीच, केंद्रीय बल पहले ही पश्चिम बंगाल के संवेदनशील इलाकों में पहुंच गए हैं और वहां विश्वास बहाली के उपाय शुरू कर दिए हैं। राज्य में जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों की लगभग 74,000 सीटों पर प्रतिनिधियों को चुनने के लिए लगभग 5.67 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश