US के Minneapolis में अपार्टमेंट के अंदर अंधाधुंध Firing, 3 लोगों की मौत और 3 पुलिसकर्मी घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 03, 2026

अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस शहर में एक अपार्टमेंट में बुधवार दोपहर को गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी और संदिग्ध भी मृत मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सार्जेंट गैरेट पार्टेन ने बुधवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मिनियापोलिस पुलिस के तीन अधिकारी भी घायल हुए हैं, जिनमें से दो को गोली लगी है।

इसे भी पढ़ें: Russia-Ukraine War | यूक्रेन में शांति समझौते की शर्त पर Putin से मिलने को तैयार Donald Trump! ओवल ऑफिस से दी कूटनीतिक मंशा की जानकारी

उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने गोलियों की और आवाजें सुनीं और इमारत की ऊपरी मंजिल पर पहुंचे। वहां उन्हें ‘‘धुंध जैसी स्थिति मिली, जिससे उनकी देखने की क्षमता काफी सीमित हो गई थी।’’ उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की गोली लगने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी जबकि दूसरे की अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हुई। पार्टेन ने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली चलाने वाले व्यक्ति की मौत किस तरह हुई।

इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz में अमेरिका का महा-ऑपरेशन! Iran से भारी तनाव के बीच 40 युद्धपोतों ने 1.8 करोड़ बैरल तेल को दिया सुरक्षा कवच

हेन्नेपिन काउंटी चिकित्सा केंद्र ने बताया कि उसके पास कुल सात मरीजों को लाया गया, लेकिन उसने घायलों के बारे में अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की। अपार्टमेंट में रहने वाले क्रिस मिलर ने बताया कि उन्हें लगता है कि वह उस व्यक्ति को जानते हैं जिसने गोलीबारी की। मिलर ने बताया कि इसी सप्ताह की शुरुआत में अपार्टमेंट के गलियारे में उनका सामना एक ऐसे व्यक्ति से हुआ था, जिसके हाथ में हैंडगन थी।

उन्होंने उस व्यक्ति की शिकायत इमारत के प्रबंधन से भी की थी। मिनेसोटा के गवर्नर टिम वॉल्ज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि राज्य के अधिकारी स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) भी गोलीबारी की घटना पर कार्रवाई कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: Strong Dollar के आगे फीका पड़ा Gold, West Asia Crisis ने बढ़ाया महंगाई का खतरा और सोने की मांग पर भारी दबाव

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एजेंसी ‘‘स्थानीय अधिकारियों की सहायता के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध कराएगी।

प्रमुख खबरें

दोस्ती रखोगे तो...भारत-ईरान को साथ देख बौखला उठा अमेरिका, दे डाली धमकी

140 KM दूर से दुश्मन को निशाना बनाएगा भारत का Khagantak 243 Glide Bomb, परीक्षण सफल होते ही China, Pakistan की बढ़ी टेंशन

Prabhasakshi NewsRoom: Modi Pezeshkian Meeting से बुरी तरह भड़का अमेरिका, Marco Rubio ने दे डाली सख्त चेतावनी

Health Tips: Heart Disease और Dementia का खतरा कम कर सकती है Shingles Vaccine, रिसर्च का दावा