कांग्रेस विधायक के बेटे पर 15 साल की नाबालिग के साथ रेप करने का आरोप, 5 के खिलाफ केस दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2022

जयपुर।राजस्थान के दौसा जिले में 15 वर्षीय नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राजगढ़ से कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इसके मुताबिक घटना फरवरी की है जब आरोपी लड़की को महवा-मंडावर रोड स्थित एक होटल में ले गए और वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने धमकी देने के लिए अश्लील वीडियो भी बनाया। मंडावर के थाना प्रभारी नाथू लाल ने कहा, ‘‘राजगढ़ विधायक के बेटे दीपक मीणा समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: रेप,रेप होता है, चाहे पति क्यों न करे! मैरिटल रेप पर कर्नाटक HC की टिप्पणी

पुलिस जांच में शर्मा की संलिप्तता पाई गई, जिसके बाद पीड़ित लड़की ने आपबीती अपनी मां के साथ साझा करने का साहस किया। मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने एक वीडियो बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ जब दुष्कर्म के आरोप लगते हैं तो न केवल राजस्थान शर्मसार होता है, राजस्थान की कानून व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा होता है, बल्कि राज्य में एक साल में 6337 दुष्कर्म की घटनाओं में एक कड़ी और जुड़ती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि राज्य में कानून का राज खत्म हो गया।

प्रमुख खबरें

IRGC की America को खुली चुनौती, बोला- हमारी Missile और Drone की गिनती में गलती कर रहे Trump

West Asia संकट में MEA का बड़ा एक्शन, Armenia-Azerbaijan के रास्ते 1200 भारतीयों की सुरक्षित वापसी

Amravati पर Parliament की फाइनल मुहर, CM Naidu बोले- यह ऐतिहासिक और निर्णायक क्षण है

Baghdad में US Embassy का बड़ा Security Alert, इराकी मिलिशिया कर सकते हैं आतंकी हमला