Maharajganj में जानवर के हमले में नाबालिग लड़की की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2026

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में सोहगीबरवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की एक जानवर के हमले में मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सोहगीबरवा गांव में गुड्डी चौधरी (14) शुक्रवार दोपहर को जंगल में बकरियां चराने गई थी लेकिन शाम तक उसके घर न लौटने पर परिवार वालों ने जंगल में उसकी तलाश शुरू की।

उन्होंने बताया कि वन विभाग की एक टीम भी मामले की जांच करने और हमला करने वाले जानवर को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंच गई है। रेंजर राव ने बताया कि अभी तक जानवर के पैरों के निशान नहीं मिले हैं।

उन्होंने अंदेशा जताया कि यह बाघ या तेंदुए का हमला हो सकता है लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल की ओर न जाने की अपील की है।

प्रमुख खबरें

NSE और BSE में 2 अक्टूबर को छुट्टी, अब 5 अक्टूबर को खुलेगा Share Market

AAP Protest के बीच दिल्ली में 500 से ज्यादा हिरासत में, 12 Metro Station बंद

Voter List विवाद पर Mumbai के Shivaji Park में CJP का विरोध, भारी पुलिस बल हुआ तैनात

Rajya Sabha चुनाव में सपा उतारेगी तीसरा उम्मीदवार, सांसद वीरेंद्र सिंह ने किया ऐलान