US में गोलीबारी में नाबालिग की मौत, पांच महिलाएं घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2023

मिलवॉकी। अमेरिका के मिलवॉकी शहर में गोलीबारी की एक घटना में 15 साल के एक लड़के की मौत हो गई, जबकि पांच युवतियां घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया सोमवार रात 11 बजकर करीब 30 मिनट पर हुई गोलीबारी में लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। मिलवॉकी काउंटी के चिकित्सा परीक्षक कार्यालय ने मारे गए लड़के की पहचान डेवियन पैटरसन के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक, घायल युवतियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

इसे भी पढ़ें: Ukraine, Russia ने क्रीमिया के शहर में हमले को लेकर अलग-अलग दावे किए

जांचकर्ताओं ने कहा कि वे अज्ञात संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि गोलीबारी किस वजह से हुई। जैकलीन मूर नाम की एक स्थानीय महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी की लगभग तीन साल पहले उसी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूर ने कहा, “15 साल का हो या 14 साल का, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह अभी भी एक बच्चा था। किसी ने अपना बच्चा फिर से खो दिया। एक और अश्वेत माता-पिता को अपने बच्चे को दफनाना पड़ रहा है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश में SIR के जरिए दलितों और पिछड़ों को निशाना बना रही BJP: Congress

Delhi में AQI 367 पर पहुंचा, बायोमास का दहन बना प्रदूषण का प्रमुख कारण

Pakistan के Balochistan और KP में मुठभेड़, 24 चरमपंथी और 4 सैन्यकर्मी ढेर

सोनम वांगचुक के दावों पर Ladakh Police का जवाब, शहीद का बेटा और मां पूरी तरह सुरक्षित