बरेली में दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2025

बरेली जिले के ग्रामीण क्षेत्र में कथित दुष्कर्म पीड़िता 11 वर्षीय नाबालिग लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, सात माह का गर्भ होने के कारण जन्म के आधे घंटे बाद ही बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नवाबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने पीड़िता के बड़े भाई की शिकायत के हवाले से बताया कि राशिद ने नाबालिग से कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया और उसे इतना डराया कि वह अपनी पीड़ा किसी से नहीं कह सकी। उन्होंने बताया कि पेट में लगातार दर्द होने पर परिजनों ने बृहस्पतिवार को उसका अल्ट्रासाउंड कराया, तब पता चला कि वह छह माह की गर्भवती है।

श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को लड़की को जिला महिला अस्पताल लाया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के आधे घंटे बाद बच्चे की मृत्यु हो गई।

जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि अधिक रक्तस्राव और कम उम्र में प्रसव के कारण नाबालिग की हालत गंभीर थी। हालांकि, अब उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत