नाबालिग छात्रा ने की स्कूल बस चालक से शादी, बाद में दोनों ने खाया जहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2025

गोरखपुर जिले के गुलरिहा क्षेत्र में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने स्कूल के एक बस चालक से मंदिर में शादी कर ली। पकड़े जाने के डर से दोनों ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि छात्रा और बस चालक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां अभिषेक की हालत गंभीर बतायी जाती है। वहीं, लड़की की हालत स्थिर है।

सूत्रों ने बताया कि जहर खाने से पहले अभिषेक ने लड़की के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड किया और ‘‘उसमें उसने कहा कि वे साथ नहीं रह सकते लेकिन उन्हें साथ मरने से कोई नहीं रोक सकता।’’

सूत्रों के मुताबिक, वह वीडियो अभिषेक के रिश्तेदारों को भेजा गया जिन्होंने तुरंत उसके पिता को सूचित किया। वह मौके पर पहुंचे और दोनों को बेहोश पाया। गुलरिहा के थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि अभी तक दोनों परिवारों ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। कोई भी कानूनी कार्रवाई शुरू करने से पहले लड़की की उम्र का सत्यापान किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

4 October History: 1977 में पूर्व PM Indira Gandhi की गिरफ्तारी और 16 घंटे में रिहाई

Flydubai विमान में कैप्टन पर हमला करने वाले सह-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक के रूप में हुई

Asian Games में भारत के दोहरे स्वर्ण पर PM Modi ने दी बधाई, खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा

Hyderabad सेना शस्त्रागार से हथियार चोरी मामले में तीन जवानों समेत सात लोग गिरफ्तार