भारत में चरमपंथी समूहों द्वारा अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा: इमरान खान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारत में चरमपंथी समूहों द्वारा अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने आगाह किया कि इस तरह का एजेंडा क्षेत्रीय शांति के लिए वास्तविक और मौजूदा खतरा है। खान द्वारा ट्विटर पर ये आरोप उत्तराखंड के हरिद्वार में दिसंबर में आयोजित हुए एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए लगाए गए, जिसमें मुसलमानों के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ और उकसाने वाले भाषण दिए गए। इमरान खान ने ट्विटर पर सवाल उठाया कि भाजपा सरकार भारत में अल्पसंख्यकों, विशेषकर 20 करोड़ मुसलमानों, के नरसंहार के आह्वान का समर्थन करती है या नहीं? 

इसे भी पढ़ें: बढ़ते संकट के बीच चीन भागने की तैयारी में इमरान, सत्ता की संजीवनी करना चाहते हैं हासिल

उन्होंने आगे कहा, यह उपयुक्त समय है, जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने संज्ञान लिया और कदम उठाए। खान ने एक अन्य ट्वीट में भाजपा-नीत सरकार पर भारत में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और कहा कि चरमपंथी एजेंडा हमारे क्षेत्र में शांति के लिए एक वास्तविक और मौजूदा खतरा है। पिछले महीने, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने भारत के राजनयिक को तलब कर हरिद्वार के सम्मेलन में दिए गए कथित नफरत भरे भाषण को लेकर अपनी चिंता से अवगत कराया था। 

प्रमुख खबरें

UCC लागू करने की तैयारी, Assam में नियम बनाने के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित

Kashipur में अवैध Digital Exchange पकड़ा गया, STF ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Cyclone Arnab कमजोर पड़कर अवदाब में बदला, West Bengal में भारी बारिश का अलर्ट

देश में हर साल 25 लाख लोग Stroke के शिकार, युवाओं में बढ़ा खतरा: Haribhau Bagde