पुदीने की पत्तियों से इन समस्याओं को करें दूर

By मिताली जैन | May 08, 2022

पुदीना एक ऐसा हर्ब है, जिसे पूरे साल घरों में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी हल्की सुंगध बेहद ही अच्छी लगती है। खासतौर से, गर्मी के मौसम में यह आपको ठंडक का अहसास करवाता है। अमूमन लोग पुदीने की पत्तियों को अपने खाने में इस्तेमाल करते हैं या फिर इससे कुछ डिशेज की गार्निशिंग भी की जाती है। वैसे गर्मी के दिनों में ठंडक पाने के लिए पुदीने की पत्तियों से बनी ड्रिंक्स भी काफी पसंद की जाती है। हालांकि, अगर आप चाहें तो पुदीने की पत्तियों की मदद से कई छोटी-छोटी समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है, जिसके बारे में हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

अगर आप बैड ब्रेथ या मुंह से आने वाली दुर्गंध के कारण परेशान हैं तो ऐसे में पुदीने का सेवन करना एक अच्छा विचार हो सकता है। आप भोजन के बाद या फिर मुंह से दुर्गंध आने पर पुदीने की पत्तियों को चबाएं।

गले के दर्द से मिलेगी राहत

अगर आपको किसी कारणवश गले में दर्द हो रहा है, तो आप पुदीने का इस्तेमाल करें। इसके लिए, आप पुदीने के रस को नमक के साथ मिक्स करें। अब इस मिश्रण से गरारे करने से सर्दी के कारण होने वाला गले का दर्द ठीक हो जाता है।

अपच होने पर चाय

अगर आपको अपच की समस्या हो रही है या फिर आप सर्दी के कारण परेशान हो रहे हैं तो ऐसे में पुदीना आपके काम आ सकता है। आप पुदीने की चाय बनाकर दिन में 2-3 बार सेवन करें। इससे अपच और सर्दी की समस्या दूर हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: मुंह की बदबू के कारण झेलनी पड़ रही शर्मिंदगी? इन घरेलू माउथवॉश का करें इस्तेमाल

मुंहासों को दूर करे पुदीना

मुंहासों की समस्या होने पर लोग तरह-तरह की क्रीम लगाते हैं, लेकिन आपको एक बार पुदीना भी अवश्य लगाना चाहिए। इसके लिए आप पुदीने को पीसकर उसका पेस्ट बनाएं। आप इसे हल्दी के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। करीबन आधे घंटे के बाद चेहरे को धोएं। इससे मुंहासे दूर हो जाते हैं।

गैस और उल्टी के लिए पुदीना

पुदीने को पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह पेट को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ उससे जुड़ी समस्याओं को भी ठीक करता है। पुदीने का रस बराबर मात्रा में शहद के साथ लेने से गैस की समस्या और उल्टी ठीक हो जाती है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

तेल ले लूंगा, लेकिन...ईरान को अल्टीमेटम देते-देते ट्रंप ने बताई अपने दिल की बात

ट्रंप के सीजफायर को ईरान की NO, बातचीत के लिए रखी 10 शर्तें

Sanju Samson के Body Language पर भड़के Fans, Chennai की हार के बाद Social Media पर बवाल।

भारतीय बॉक्सर Vishwanath Suresh का पंच, World No.1 को नॉकआउट कर सेमीफाइनल में बनाई जगह