औषधीय गुणों का खजाना है पुदीना, इसके चमत्कारी फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

By प्रिया मिश्रा | Feb 18, 2022

आपने भी कचौड़ी या पकौड़ों के साथ पुदीने की चटनी जरुरी खाई होगी। इसके स्वाद से मन तरोताजा हो जाता है। पुदीने की चटनी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। पुदीने में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है और इसमें वसा और कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। पुदीना विटामिन ए, सी और बी-कॉमप्लेक्स जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। पुदीने की पत्तियों के सेवन से इम्युनिटी बढ़ाती है और त्वचा भी निखरती है। पुदीने की पत्तियों में आयरन, पोटेशियम और मैंगनीज की अच्छी मात्रा होती है जो मस्तिष्क के कार्य को बढ़ावा देते हैं और हीमोग्लोबिन प्रोफाइल में सुधार करती हैं। आज के इस लेख में हम आपको पुदीने की पत्तियों से मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे - 

पुदीने का सेवन हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पुदीने के पत्तों में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को सुचारु रूप से काम करने में मदद करे हैं। पुदीने की चटनी का सेवन करने से अपच और कब्ज जैसी पेट की संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।

खांसी-जुकाम में राहत 

पुदीना हमारे श्वसन तंत्र को साफ करने के लिए भी फायदेमंद है। पुदीना हमारे नाक, गले और फेफड़ों की सफाई करके सभी हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। पुदीने में मौजूद एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण खांसी और गले की जलन से राहत दिलाते हैं। 

सिरदर्द ठीक में आराम 

पुदीने के सेवन से सिरदर्द को ठीक करने में भी मदद मिलती है। पुदीना की तेज और ताज़ा महक से मूड फ्रेश होता है और सिरदर्द को कम करने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: रात को सोने से पहले पीएं यह ड्रिंक, आएगी अच्छी नींद

ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद

पुदीने की पत्तियों का सेवन हमारी ओरल हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है। पुदीने की ताजा पत्तियों को चबाने से मुँह की बदबू से छुटकारा मिल सकता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह के अंदर बैक्टीरिया के विकास को रोकता है। पुदीने की पत्तियों के सेवन से दाँतों पर जमा गंदगी दूर होती है और दाँत  साफ होते हैं।  

वेट लॉस में मददगार 

वेट लॉस के लिए भी पुदीना की पत्तियों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। पुदीने के सेवन से पाचन एंजाइम सक्रिय होता है, जो भोजन से पोषक तत्वों को  बेहतर तरीके से अवशोषण में मदद करता है। पुदीने के सेवन से शरीर का मेटाबोलिज्म बेहतर होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

पुदीने से सौंदर्य निखार

सेहत ही नहीं, त्वचा के लिए भी पुदीना बहुत फायदेमंद है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं इसीलिए इसका इस्तेमाल बॉडी क्लींजर, सोप और फेश वॉश में किया जाता है। खासतौर पर ऑयली स्किन वालों के लिए पुदीना की पत्तियां बहुत कारगर हैं। इससे त्वचा पर जमा गंदगी दूर होती है और त्वचा की नमि भी बरकरार रहती है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

UPSC 2025 Selection: OBC Creamy Layer नियमों पर Supreme Court में Special Bench के गठन की तैयारी

Patna में BPSC छात्रों का उग्र प्रदर्शन, CM आवास घेराव पर पुलिस से झड़प, वॉटर कैनन चला

ज़रा हटके ज़रा बचके, ये सफर नहीं आसान...10 KM का किराया 500 रुपये! भाषा विवाद के बीच अपने ही शहर में टूरिस्ट बने मुंबईवासी?

Samay Raina के शो Indias Got Latent में बड़ा धमाका! Nawazuddin Siddiqui और Bhuvan Bam एक साथ, इंटरनेट पर मचेगा गदर