मोदी ने मीराबाई चानू को बधाई देते हुए कहा- तोक्यो ओलंपिक का इससे अच्छा आगाज नहीं हो सकता था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021

नयी दिल्ली। ओलंपिक में भारोत्तोलक मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत उनके शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है और खेलों की इस बड़ी स्पर्धा का इससे अच्छा आगाज नहीं हो सकता था। चानू ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली भारोत्तोलक बन गयी है। मोदी ने ‘चीयर4इंडिया’ हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ‘‘तोक्यो 2020 की इससे अच्छी शुरुआत नहीं हो सकती थी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 32वें ओलंपिक खेलों में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाली मीराबाई चानू को बधाई देते हुए शनिवार को कहा कि भारत को अपनी इस बेटी पर नाज है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ओलंपिक के पहले दिन हमारे देश को पहला पदक दिलाने के लिए मीराबाई चानू को बधाई। भारत को अपनी बेटी पर नाज है।’’ गौरतलब है कि मीराबाई चानू ने शनिवार को तोक्यो में 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतते हुए भारोत्तोलन में भारत का 21 साल का इंतजार खत्म कर दिया और तोक्यो ओलंपिक में देश का खाता खोला।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी